back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का पहला शाही स्नान आज, जानिए अन्य अमृत स्नान की तिथियां और उनका धार्मिक महत्व

महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो गया है। वहीं आज मकर संक्रांति के दिन इसका पहला शाही स्नान है। आइए जानते हैं कि शाही स्नान का महत्व क्या है और किन तिथियों पर शाही स्नान किया जाएगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का मेला हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्त्व होता है।वहीं इस साल ये 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र महाकुंभ में आकर अगर आप गंगा, जमुना और सरस्वती नदियों के संगम में स्नान करते है तो इसका आपको काफी ज्यादा लाभ मिलता है आपके सभी पाप धुल जाते हैं।लेकिन अगर आप स्नान शाही तिथियों के दिन करते हैं तो इसका फल 2 दूना बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं कि किन तिथियों पर शाही स्नान किया जाएगा।

शाही और अमृत स्न्नान की तिथिया 

मकर संक्रांति 

शाही और अमृत स्न्नान की बात करें तो कुल 3 अमृत स्नान होंगे। महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू हो गया है। ऐसे में पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति के दिन, 14 जनवरी को होगा। मकर संक्रांति को श्रद्धालु काफी मात्रा में संगम में स्न्नान करने आते हैं। इस दिन संगम में स्नान करके दान भी दिया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को भी जल अर्पित करना चाहिए।

मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या सभी अमावस्या तिथि में बहुत ही खास मानी जाती है। इस दिन महाकुंभ का दूसरा शाही स्न्नान होगा। मौनी अमावस्या को लेकर हिन्दू धर्म में कहा जाता है कि प्रातः काल उठकर जो जातक बिना बोले संगम में शाही स्न्नान करते हैं उनको काफी ज्यादा लाभ होता है। उनके जीवन के सभी पापों का भी अंत हो जाता है। 

बसंत पंचमी 

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। ये दिन विद्या की देवी माता सरस्वती को समर्पित है। बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा और अर्चना का विधान है। आज के दिन आप माता को प्रसन्न कर सकते हैं। वहीं आज के दिन ही महाकुंभ का तीसरा और आखिरी शाही स्न्नान होगा। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 3 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। 

इन तिथियों पर भी कर सकते हैं महाकुंभ में स्नान 

शाही स्न्नान के अलावा भी कुछ खास तिथियां है जिस दिन आप महाकुंभ में अगर संगम में स्नान कर सकते हैं।12 फरवरी 2025 हो होने वाली माघी पूर्णिमा के दिन भी अगर स्न्नान करते हैं तो आपको अच्छा लाभ मिलता है। 26 फरवरी महाशिवरात्रि को महाकुंभ स्नान का आखिरी दिन मना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना भी की जाती हैं ये दिन संगम में स्न्नान करने के लिए बहुत ही खास है। इन तिथियों के अलावा आप आज से लेकर 26 फरवरी 2025 तक किसी भी दिन महाकुंभ आकर संगम में स्नान कर सकते हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

क्यों कहा जाता है गंगा को भारत की ‘मदर रिवर’? जानिए इतिहास, भूगोल और आस्था से जुड़ी असली वजह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में नदियों को सिर्फ जलधारा नहीं, बल्कि जीवन की आधारशिला माना जाता है। इन्हीं नदियों में सबसे प्रमुख और पूजनीय...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...